Google Analytics —— Meta Pixel

समंदर बनी न्यायधानी: रातभर बरसे बदरा, पॉश कॉलोनियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी, स्कूलों में छुट्टी घोषित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार रात से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। लगभग 10 घंटे से अधिक समय से एक ही रफ्तार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के रिहायशी इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियां तक जलमग्न हो चुकी हैं और लोगों के घरों में पानी भर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एहतियात के तौर पर आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

रातभर बरसे बदरा, सुबह घुटनों तक भरा पानी

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और ठंडी हवाओं के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। हालांकि, आधे घंटे बाद पानी थम गया, लेकिन आसमान में घने बादल छाए रहे। असली आफत रात करीब आठ बजे शुरू हुई, जब दोबारा रिमझिम बारिश शुरू हुई। रात 11 बजते-बजते बारिश ने रौद्र रूप ले लिया और पूरी रात मूसलाधार पानी बरसता रहा। सुबह होते-होते बिलासपुर शहर की निचली बस्तियों के साथ-साथ कई वीआईपी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।

मुख्य मार्ग डूबे, हंसा विहार तालाब में तब्दील

बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस बार पॉश कॉलोनियों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है:

सरकंडा क्षेत्र: सरकंडा जोरापारा मेन रोड, बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स के कई घरों और सड़कों पर पानी भर गया है।

प्रमुख मार्ग: पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मिशन अस्पताल रोड और सदर बाजार पूरी तरह लबालब हैं।

हंसा विहार: यह पॉश इलाका पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां काफी तेज रहेंगी। अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) का अलर्ट जारी किया गया है।

रायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत

गुरुवार को मौसम बदलने के साथ ही रायगढ़ जिले से एक दुखद खबर आई। यहां जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई 55 वर्षीय महिला प्रभा एक्का की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

बारिश का असंतुलन: प्रदेश के आधे जिले अब भी सूखे की मार झेल रहे

भले ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में इस साल बारिश का वितरण बेहद असमान रहा है। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 31% कम बारिश दर्ज की गई है।

जिलों की स्थिति: कहां कितनी हुई बारिश?

श्रेणीजिले का नामदर्ज बारिश (मिमी)स्थिति (सामान्य से तुलना)अत्यधिक बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़462.5 मिमी+74% (सबसे ज्यादा बारिश)अधिक बारिश

मुंगेली331.8 मिमी+21%सामान्य बारिश

बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा-सामान्य के आसपास (-4% से +14%)संतोषजनक बारिश

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, बिलासपुर

Back to top button
error: Content is protected !!