Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Fire News: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 मजदूर

Kanpur Fire News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 3 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त फैक्ट्री में 19 मजदूर काम कर रहे थे,  जिसमें 11 को रेस्क्यू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि 11 बजे तक बुझ नहीं पाई। वहीं पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके बाद हॉस्पिटल पहुंचकर में घायलों का हाल-चाल जाना। 

यह भी पढ़ें:- इस साल विक्की की दुल्हनिया को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, कैटरीना ने आलिया और प्रियंका को पीछे छोड़ा

बता दें कि फजलगंज इलाके के गड़रियनपुरवा में फैक्ट्री एसके इंडस्ट्रीज स्थित है, जिसके मालिक दीपक कटारिया हैं। फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। गद्दी का फोम का सामान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की तेज लपटों में 3 मजदूर फंस गए, जिनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। (Kanpur Fire News)

वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड-पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही मिनटों मेंफायर बिग्रेड के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। करीब 35 मिनट बाद पुलिस और दमकल जवान अंदर गए। मजदूरों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। इसमें 5 गंभीर झुलस गए। 11 को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आग में पूरी फैक्ट्री जल गई है। फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन आग अब तक बुझ नहीं पाई है। (Kanpur Fire News)

फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी के मुताबिक आग में गंभीर रूप से झुलसे जय प्रकाश, नरेंद्र उर्फ दिन्नू सैनी और प्रदीप उर्फ राजू की मौत हो गई। जिन 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसमें 3 मजदूरों की हालत गंभीर है। उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, DM विशाख जी., DCP सेंट्रल रवींद्र कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया। (Kanpur Fire News)

Back to top button
error: Content is protected !!