Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Karnataka Accident: कर्नाटक में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कलबुर्गी जिले के बल्लुरगी गांव का है, जहां एक बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कलबुर्गी के SP श्रीनिवासुलु ने बताया कि अफजलपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें:- भारत और श्रीलंका मैच में बने कई रिकॉर्ड्स, PM मोदी ने 7वीं जीत पर दी बधाई

NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 में जारी आंकड़ों के मुताबिक सड़क  दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में नशीली दवाओं-शराब के नशे में ड्राइविंग से होने वाली मौतों का हिस्सा 1.9% है। इसके अलावा सड़क पर लगभग 90% मौतें तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और खतरनाक ड्राइविंग के कारण हुई हैं। (Karnataka Accident)

भारत सड़क हादसों में शीर्ष 20 देशों में पहले स्थान पर

विश्व बैंक के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक भारत सड़क दुर्घटनाओं के लिए शीर्ष 20 देशों में पहले स्थान पर है। सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण बुनियादी ढांंचे की कमी है। सड़कों और वाहनों की दयनीय स्थिति, खराब दृश्यता, खराब सड़क डिज़ाइन और इंजीनियरिंग सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता में कमी, विशेष रूप से तीव्र मोड़ के साथ सिंगल-लेन के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। (Karnataka Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!