Google Analytics —— Meta Pixel

Kawardha Case : गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के केंद्रीय जेल पहुंचकर लोहारडीह मामले में बंद लोगों से की मुलाकात

Kawardha Case : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई घटना के बाद डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग के केंद्रीय जेल और कबीरधाम जिला जेल पहुंचे. जहां उन्होंने जेल का मुआयना कर जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गिरफ्तार लोगों से की मुलाकात की।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पदस्‍थापना, 13 डिप्‍टी कलेक्‍टरों की हुई पोस्टिंग, देखें लिस्ट

लोहारीडीह हिंसा मामले में दुर्ग जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया है. राज्य महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी कर कहा है कि जेल में बंद आरोपियों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक शनिवार को जेल जाकर कवर्धा की महिलाओं से मुलाकात करेंगी.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कवर्धा के लोहारडीह गांव में एक मौत हुई है, पंचनामा हुआ. गलती जिसने किया, उसको सजा मिलेगी. पूरा थाना बदल दिया गया है, एसपी बदल दिए गए हैं. एडिशनल एसपी सस्पेंड किए गए हैं. सीएम ने जांच आयोग बिठाया है, जो गुनहगार हैं, वो सजा पाएंगे.

दरअसल कवर्धा में जेल में हुई मौत और कल केंद्रीय जल दुर्ग में एक कैदी की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे, इसके बाद आज डिप्टी सीएम और गृहमंत्री दुर्ग जेल पहुंचे और जेल प्रबंधन से बात भी की तो वही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की घटना  (Kawardha Case) के बाद बाकायदा पंचनामा हुआ है और कांग्रेस के विधायक भी वहां सामने थे और उनके सामने ही पंचनामा हुआ है. पूरे थाने को बदल दिया गया है. एसपी को बदल दिया गया है. एडिशनल एसपी सस्पेंड किए गए हैं. जांच का आयोग बैठाया गया है और गुनहगारों को सजा दी जाएगी और इस मामले पर जो भी गुनहगार होगा. उसकी सजा उसे मिलेगी. दुर्ग के बाद विजय शर्मा कवर्धा जेल में बंद लोहारिडीह गांव के लोगों से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री के साथ जिले के नए कलेक्टर गोपाल वर्मा भी जेल पहुंचे।

जानिए पूरा मामला
बीते रविवार 15 सितंबर को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला. इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया. घर को आग के हवाले कर दिया है. कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला. इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था. रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था. यह विवाद रौद्र रूप ले लिया. जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है. ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है. शुरुआती शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है. इधर, गांव में आगजनी व हत्या को लेकर पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया.

बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया. मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कबीरधाम एएसपी विकास कुमार को बुधवार देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कल शुक्रवार को राजनांदगांव रेंज आईजी ने दो पुलिसकर्मी समेत जंगल रेंगाखार थाना की पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है। (Kawardha Case)

Back to top button
error: Content is protected !!