मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 60 लोग घायल

Kerala Bus Accident: केरल में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 60 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक श्रद्धालु तमिलनाडु के सबरीमाला मंदिर से भगवान अयप्पा के दर्शन कर लौट रहे थे। बस केरल के पठानमथिट्टा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर पलटी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत
इधर, सऊदी अरब में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही एक बस पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। बस यात्रियों को उमराह के लिए मक्का लेकर जा रही थी। तभी सऊदी के असीर राज्य के पास ब्रेक फेल होने से बस पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में सवार यात्री अलग-अलग देशों के थे। हालांकि ये कौन से देश से है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा होते ही सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Kerala Bus Accident)
Kerala | Several feared injured after a bus carrying around 60 Sabrimala pilgrims from Tamil Nadu falls into a deep pit in the Pathanamthitta district pic.twitter.com/4cUEP4ZvUN
— ANI (@ANI) March 28, 2023
बता दें कि 26 मार्च को सऊदी सरकार ने उमरा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। सरकार ने घोषणा कर बताया कि रमजान के महीने में हाजी सिर्फ एक बार ही उमराह कर सकते हैं। किसी भी यात्री को 2 बार उमराह करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि हाजियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है। सऊदी सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि सभी यात्री उमराह के लिए तय समय सीमा का पालन करें। साथ ही परमिट के लिए नुसुक ऐप का ही इस्तेमाल करें। अगर कोई यात्री परमिट मिलने के बाद भी उमराह के लिए नहीं जा पा रहा होगा तो उसकी बुकिंग रद्द हो जाएगी। (Kerala Bus Accident)
A bus carrying Sabarimala pilgrims slip into a gorge at Elavunkal near Nilakkal in the Pathanamthitta district. 7 children are among the 68 passengers. #Kerala pic.twitter.com/OtRZwSnqIg
— Pinky Rajpurohit 🇮🇳 (@Madrassan_Pinky) March 28, 2023