अनियंत्रित होकर पलटी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत

Saudi Bus Accident: सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, तीर्थयात्रियों को मक्का लेकर जा रही एक बस पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। बस यात्रियों को उमराह के लिए मक्का लेकर जा रही थी। तभी सऊदी के असीर राज्य के पास ब्रेक फेल होने से बस पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में सवार यात्री अलग-अलग देशों के थे। हालांकि ये कौन से देश से है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा होते ही सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:- सरकारी बंगाला खाली करने के नोटिस का राहुल गांधी ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा…

बता दें कि 26 मार्च को सऊदी सरकार ने उमरा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। सरकार ने घोषणा कर बताया कि रमजान के महीने में हाजी सिर्फ एक बार ही उमराह कर सकते हैं। किसी भी यात्री को 2 बार उमराह करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि हाजियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है। सऊदी सरकार ने गाइडलाइन में कहा है कि सभी यात्री उमराह के लिए तय समय सीमा का पालन करें। साथ ही परमिट के लिए नुसुक ऐप का ही इस्तेमाल करें। अगर कोई यात्री परमिट मिलने के बाद भी उमराह के लिए नहीं जा पा रहा होगा तो उसकी बुकिंग रद्द हो जाएगी। (Saudi Bus Accident)

आपको बता दें कि उमराह हज की तरह ही एक मुस्लिम धार्मिक यात्रा है। सऊदी अरब में हज के समय को छोड़कर यात्री कभी भी उमराह के लिए जा सकते हैं। हालांकि रमजान के महीने में इसके लिए सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इस यात्रा की समय सीमा 15 दिन होती है। उमराह के दिनों में यात्री करीब आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना में समय बिताते हैं। सऊदी अरब से बाहर के यात्रियों को उमराह के लिए स्पेशल वीजा की जरूरत होती है। ये वीजा एक महीने तक मान्य रहता है। सऊदी अरब और आसपास रहने वाले लोग बिना किसी खास दस्तावेज के उमराह कर सकते हैं। इसमें शामिल होने ही मृतक जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। (Saudi Bus Accident)

Related Articles

Back to top button