सरकारी बंगाला खाली करने के नोटिस का राहुल गांधी ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा…

Rahul Official House: लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इस पर उन्होंने लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉक्टर मोहित रंजन को लिखित जवाब भेजा है। राहुल गांधी ने लिखा कि मैं 4 बार लोकसभा सांसद चुना गया। ये लोगों का जनादेश है। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरी इस घर से कई अच्छी यादें जुड़ी हुई है। मैं नोटिस में दिए गए आदेशों का पालन करूंगा।

यह भी पढ़ें:- उमेश पाल अपहरण केस में गैंगस्टर अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12 के तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रहते हैं। 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बनने पर उन्हें ये बंगला एलॉट किया गया था। 2005 में उन्हें ये बंगला मिल गया था। बंगला खाली करने के नोटिस पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर राहुल गांधी बंगला खाली करते हैं तो अपनी मां के पास रहने जा सकते हैं या मेरे पास आ सकते हैं। मैं एक बंगला खाली कर दूंगा। (Rahul Official House)

गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय से 27 मार्च को राहुल को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने उन्हें 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्हें बंगला खाली करने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया गया है। दरअसल, गुजरात के सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। उन्होंने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसके बाद गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। (Rahul Official House)

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता 24 मार्च को रद्द कर दी गई थी। वे केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के एक फैसले में कहा था कि अगर कोई भी सांसद या विधायक निचली अदालत में दोषी पाया गया तो वह संसद या विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य होगा। इसी नियम के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हुई है, जिसे लेकर कांग्रेस अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ लगातार प्रदर्शन कर रही है। (Rahul Official House)

Related Articles

Back to top button