कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM नरेंद्र मोदी को कहा झूठों के सरदार, पढ़ें पूरी खबर

Kharge on PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP और नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक छीन लिया है। हमारा वादा है कि हम उनका हक लौटाकर रहेंगे। खड़गे ने कहा कि अनंतनाग एक ऐतिहासिक महत्त्व रखने वाली जगह है। यहां मौजूद अमरनाथ जी की गुफा के दर्शन के लिए हजारों लोग आते हैं, क्योंकि यह धार्मिक एकता का स्थल है। आज BJP यहां के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो कभी कामयाब नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें:- 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, आवास योजना की पहली किस्त करेंगे जारी
उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमेशा एक रहेंगे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। इस यात्रा में INDIA गठबंधन की पार्टियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे काफी कामयाबी मिली। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन देख BJP बौखला गई है, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर की लिस्ट बार-बार बदल रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि BJP के लोग INDIA गठबंधन की एकता को देखकर डर गए हैं। अमित शाह तो जम्मू-कश्मीर आकर दो-तीन बार बोले, केवल झूठ ही बोलते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सभी को 15-15 लाख रुपए देंगे। हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। विदेश से काला धन वापस लाएंगे, लेकिन किया कुछ भी नहीं। (Kharge on PM Modi)

खड़गे ने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करते हैं। जम्मू-कश्मीर में आज हर जगह हमले हो रहे हैं। फिर भी मोदी जी झूठ बोलने में शर्माते नहीं हैं। क्योंकि वे ‘झूठों के सरदार’ हैं, लेकिन हम सच बोलने वाले लोग हैं। हमने सच बोलकर देश को दशकों तक आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र में 10 साल पहले एक मार्केट बनने वाला था, जिसका उद्घाटन भी हो गया था, लेकिन मोदी सरकार में ये वैसे ही पड़ा रह गया। इसको कोई देखने वाला नहीं है। ये लोग सिर्फ भाषण देते हैं, कोई काम नहीं करते। जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस ने गारंटी दी है। (Kharge on PM Modi)
हर सदस्य को 11 किलो चावल दिया जाएगा: खड़गे
खड़गे ने कहा कि सरकार बनने पर परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 3,000 रुपए दिए जाएंगे। 1 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी। परिवार के हर सदस्य को 11 किलो चावल दिया जाएगा। 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा। स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। हमारा जम्मू-कश्मीर से वादा है कि हम इसे स्टेटहुड दिलाकर रहेंगे। यहां अपर हाउस और लोअर हाउस कायम करेंगे। जम्मू-कश्मीर में 1 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, वैसे ही इन पदों को भरा जाएगा। यहां हजारों सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं, उन्हें शुरू किया जाएगा। (Kharge on PM Modi)
एक तो चोरी दूसरा सीनाजोरी: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार आते ही पर्यटन, मैन्युफैक्चरिंग, जॉब, स्कूल पर फोकस करेंगे। जम्मू-कश्मीर में जो LG की सरकार चल रही है, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। ये लोग धमकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग डरने वाले नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैंने जिन लोगों पर सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उनकी जांच करने के बजाए सरकारी एजेंसियां तानाशाही आदेश के तहत मेरे घर पर छापेमारी कर रही है। ये बात सत्यपाल मालिक ने कही, जिन्हें BJP ने ही गवर्नर बनाया था। यानी एक तो चोरी दूसरा सीनाजोरी। (Kharge on PM Modi)
BJP के लोग जेल में रहने के लायक: खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले 11 किलो चावल मिलता था, आज सिर्फ 5 किलो मिल रहा है। इससे पता चलता है कि गरीबों का हमदर्द कौन है। कांग्रेस की सरकार फूड सिक्योरिटी बिल लेकर आई। यही कांग्रेस और BJP में फर्क है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि आप लोग सिर्फ भाषण देने वालों पर नहीं, काम करने वालों पर भरोसा कीजिए। उन्होंने कहा कि 400 पार वाले 240 सीट पर सिमट गए। अगर हमें 20 सीटें और मिल जातीं तो ये सारे लोग जेल में होते। ये लोग जेल में रहने के लायक हैं। इस बयान को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। (Kharge on PM Modi)



