PM नरेंद्र मोदी जिस-जिस देश गए, अडानी को वहां प्रोजेक्ट मिले: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Kharge on PM Modi: संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस बैठक को लेकर कांग्रेस के महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमारे कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे हैं। इनमें मोडानी घोटाला, मणिपुर, चीन के साथ सीमा को लेकर समझौते जैसे मुद्दे हैं, जिसे हमने लोकसभा और राज्यसभा में उठाया है। हम इन मुद्दों को उठाते रहेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें:- हर गांव और किसान तक पहुंचेगी सहकारिता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमने संसद में 267 के तहत अडानी का मुद्दा उठाया था। अडानी समूह पर भ्रष्टाचार, घूस और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। हम इस मुद्दे को सदन के समक्ष रखना चाहते थे। करीब 2030 करोड़ की रिश्वत दी गई। जनता के पैसे का इस्तेमाल रिश्वत के लिए किया गया। इसके बारे में हम देश को सदन के माध्यम से बताना चाहते थे। इससे पहले भी अडानी समूह पर स्टॉक मार्केट में हेराफेरी, अकाउंटिंग फ्रॉड, ओवर इनवॉइसिंग और शेल कंपनी जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। मोदी जी, जिस भी देश में जाते हैं, वहां अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं। इसकी बहुत लंबी लिस्ट है। (Kharge on PM Modi)

उन्होंने कहा कि जिस चीज से देश का नुकसान रहा है, जिसके चलते दुनिया का भरोसा हम से उठ सकता हो, उस वक्त ये बातें सदन में लाना जरूरी है। देश को बचाने के लिए हमने ये मुद्दा उठाया था। मोदी जी जब जून 2015 में बांग्लादेश गए थे, वहां पर अडानी समूह को पॉवर प्रोजेक्ट मिला। बगैर मोदी जी के आशीर्वाद से कौन सा देश सिर्फ अडानी को चुनेगा? मोदी जी के समर्थन से ये सब कुछ हो रहा है, इसका असर देश पर पड़ रहा है। ये मुद्दा हम उठाना चाहते थे। नियम 267 ऐसे जरूरी मुद्दे उठाने के लिए ही बना है। हम ये चाहते हैं कि JPC का गठन हो, ताकि सच्चाई बाहर आ सके। (Kharge on PM Modi)

खड़गे ने कहा कि मोदी जी विदेशों में विपक्ष को टारगेट कर कहते हैं कि हम उनकी छवि खराब कर रहें हैं। जबकि ऐसे भ्रष्टाचार और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के कारनामों से तो देश की छवि तो आप खराब कर रहें हैं। मोदी जी “हुड़दंग” मचाने की बात कह रहे थे। मलेशिया, इजराइल, सिंगापूर, श्रीलंका, नेपाल, तंज़ानिया, वियतनाम, ग्रीस में जहां-जहां मोदी जी गए, अडानी को प्रोजेक्ट मिले। केन्या ने तो जनता के दबाव में कॉन्ट्रैक्ट को अभी रद्द कर दिया। एक कंपनी के व्यापारिक हित को प्रमोट करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, रिश्वत के भुगतान को आसान करने के केंद्र सरकार की PSU SECI पर ये सवाल है। (Kharge on PM Modi)



