PM किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी, किसानों के खातों में 16 हजार करोड़ ट्रांसफर
Kisan Samman Nidhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में PM किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की। PM ने 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 16 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए जारी की। इसे लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि PM किसान सम्मान निधि दुनिया का अभिनव कार्यक्रम है। इतनी बड़ी राशि लोगों के खाते में अंतरण हो ऐसा दुनिया के किसी देश में नहीं होता। PM ने अब तक 12 किस्तों में लगभग 11.5 करोड़ किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की है।
यह भी पढ़ें:- शाओमी और रेडमी के इन मॉडल के लिए आया बेस्ड MIUI 14 अपडेट, इस नए अपडेट से फोन हो जाएगा एकदम नए जैसा
PM किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है। योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। (Kisan Samman Nidhi News)
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की। pic.twitter.com/xtBwZigHKM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2023
हितग्राही इस तरह देखें सूची में अपना नाम
आमतौर पर हर साल पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। पिछले साल सरकार ने 15 मई 2021 को धनराशि जारी की थी। किसान PM किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कुछ चरणों का पालन करके पता कर सकते हैं।
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको होमपेज के बाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का चयन करना होगा।
- फिर किसान कॉर्नर के अंदर लाभार्थियों की सूची का चयन करें।
- यहां आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इस चरण में आपको ड्रॉप-डाउन सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- गेट डेटा पर क्लिक करने के बाद आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।
- इन चरणों के बाद आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।
मोबाइल से भी ले सकते हैं अपडेट
बता दें कि आप किस्त का स्टेटस अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले PM किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए आप नए किसान के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। सब्मिट की गई जानकारी में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस देख सकते हैं। अपना ट्रांजैक्शन नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी और कई सुविधाएं हैं। (Kisan Samman Nidhi News)
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त के रूप में 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹16,800 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। #PMKisan pic.twitter.com/uTySjsEyFP
— BJP (@BJP4India) February 27, 2023
वहीं अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा। हेल्प डेस्क पर क्लिक करने के बाद यहां आप अपना आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। गेट डीटेल्स क्लिक करने पर क्वेरी फॉर्म आ जाएगा। यहां ड्रॉप डाउन में अकाउंट नंबर, पेमेंट, आधार और अन्य समस्याओं से जुड़े ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी समस्या के हिसाब से इसे चुनें और नीचे इसका विवरण भी लिखे। अब इसे सब्मिट करें। (Kisan Samman Nidhi News)