कुरूद: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दिखा चुनावी जोश

Kurud Municipal Council Election: कुरूद नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनावी माहौल को और गर्माते हुए, दोनों प्रत्याशियों ने जुलूस और समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
यह भी पढ़ें:- खरोरा नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन, कई वार्डों में सीधी टक्कर की संभावना
पूर्व सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिंहा ने भरा नामांकन
नगर पंचायत के पूर्व पार्षद और पूर्व सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिंहा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने पुराना बाजार चौक स्थित बजरंग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नगर भ्रमण करते हुए पुराना बाजार चौक, सरोजनी चौक, और कारगिल चौक से गुजरते हुए बाजे-गाजे और राउत नाचा के साथ एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने नारे लगाकर उत्साह बढ़ाया। (Kurud Municipal Council Election)
आम आदमी पार्टी के विनोद सचदेवा ने किया नामांकन दाखिल
वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनोद सचदेवा ने भी नगर भ्रमण करते हुए जुलूस के साथ नामांकन दाखिल किया। पार्टी के झंडे और कार्यकर्ताओं के उत्साह से माहौल जोशीला बना रहा। विनोद सचदेवा ने नगर के प्रमुख स्थानों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया।
चुनाव में बढ़ा मुकाबला
इन नामांकनों के साथ नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला और रोचक हो गया है। निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है।
कार्यकर्ताओं का जोश और समर्थन
दोनों प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाजे-गाजे, नाच-गाने और जुलूस ने चुनावी माहौल को जीवंत बना दिया। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और आगामी चुनाव में कौन बाजी मारता है। (Kurud Municipal Council Election)



