Landslide News: लगातार बढ़ रही लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों की संख्या, 30 लोगों की मौत

Landslide News: मणिपुर में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इसी बीच नोनी जिले में लैंडस्लाइड से जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग अभी भी मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं। सेना के अधिकारियों के मुताबिक जिन 30 लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं, उनमें से 18 टेरिटोरियल आर्मी के जवान हैं। वहीं 3 लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। गुरुवार तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवानों और पांच नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें:- Amaravati Murder Case: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर बेटे-बहू के सामने दवा व्यापारी की हत्या, पांच गिरफ्तार, NIA करेगी जाँच

बता दें कि NDRF, SDRF, सेना और पुलिस मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बचाव मिशन में तेजी लाने के लिए ‘थ्रू-वॉल इमेजिंग रडार’ की मदद ली जा रही है। मिट्टी के नीचे दबे लोगों के रेस्क्यू मिशन में तेजी लाने के लिए थ्रू-वॉल इमेजिंग रडार की मदद ली जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। हादसे के दौरान मारे गए जवानों की पार्थिव देह को ससम्मान उनके घर भेजा रहा है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 1 लाख रुपए और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। (Landslide News)

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर

देश के पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले कुछ दिनों लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। लैंडस्लाइड की वजह से इजाई नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बुधवार रात को बारिश की वजह से तुपुर रेलवे स्टेशन से सटी पहाड़ी टूट कर निर्माणाधीन स्टेशन यार्ड पर गिर गई थी। जिरीबाम से इंफाल तक रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसी की सुरक्षा के लिए यहां जवानों का कैंप लगाया गया था। भूस्खलन के वजह से इजाई नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। ये नदी तामेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर बहती है। जिला प्रशासन आस-पास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जल्द से जल्द जगह खाली करने की एडवाइजरी जारी की है। (Landslide News)

राष्ट्रपति ने जताया था दुख

मणिपुर के नोनी जिले में इम्फाल-जिरिबम रेलवे लाइन के निर्माण का काम चल रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है। लैंडस्लाइड के चलते स्थानीय इलजाई नदी की धारा भी प्रभावित हुई है। घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि- मणिपुर के नोनी में भूस्खलन के कारण नागरिकों और सशस्त्र बलों के जवानों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं, जिनके लिए बचाव और राहत कार्य जारी है। (Landslide News)

Related Articles

Back to top button