आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, 9 लोगों की मौत, 12 झुलसे, CM ने मुआवजे की घोषणा

Odisha Lightning Strike : ओडिशा में आसमानी बिजली ने अपना कहर मचा रखा है। शनिवार को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़के सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले 9 लोगों में से मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिले में 2 लोग तो वहीं क्योंझर, ढेंकनाल और गंजम जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। सीएम मोहन चरम माझी ने लोगों की मौतों पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
ऐसे ही भद्रक जिले में, 29 वर्षीय किसान अमर सेठी और एक अन्य किसान हेमंत बारिक की भी अपने खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। क्योंझर जिले में भी बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि बारगढ़ जिले में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। (Odisha Lightning Strike)



