Google Analytics —— Meta Pixel

Love jihad : कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया, गिरफ्तार

Love jihad : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता ने हिंदू युवती का 10 वर्षों तक दैहिक शोषण किया। मतांतरण के लिए भी दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपित कांग्रेस नेता आमिर सिद्धिकी 35 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया है।

युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव आमिर भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव का करीबी माना जाता है। आरोपित को शनिवार सुबह 10.30 बजे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग वीरेंद्र सिंह के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- Brown Sugar Smuggling : ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, कोल डिपो संचालक समेत 6 गिरफ्तार, नाइजीरियन गिरोह से जुड़ाव का खुलासा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक निजी कालेज में सहायक प्राध्यापक है। उसकी कांट्रेक्टर कालोनी भिलाई निवासी आमिर से कालेज के समय से जान-पहचान थी। करीबी दोस्ती होने के बाद आरोपित ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया। आरोपित ने पीड़िता के साथ वर्ष 2015 से 2025 तक शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपित ने कहा, इसके लिए तुम्हे हमारे धर्म में शामिल होना पड़ेगा। निकाह करना पड़ेगा। युवती ने निकाह के लिए मना कर दिया। फिर भी दबाव डालने पर आरोपित ने गायत्री मंदिर मंदिर में शादी की। (Love jihad)

फरवरी 2022 को युवती के गर्भवती होने पर उसने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और गर्भपात करा दिया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि आरोपित का किसी दूसरी युवती से निकाह होने वाला है, इस पर उसने आरोपित से झगड़ा किया और शादी के लिए दबाव बनाया। जब युवती शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपित ने उससे शादी करने से ही मना कर दिया। (Love jihad)

इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपित आमिर सिद्धीकी के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ), 313 क तहत अपराध दर्ज कर पकड़ा। (Love jihad)

Back to top button
error: Content is protected !!