Maa Laxmi Puja: माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Maa Laxmi Puja: शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से महालक्ष्मी जी का पूजन और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं और घर में सुख शांति एवं धन-धान्य का वास हो जाता है। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है, ऐसे में शुक्रवार को अगर विष्णुजी की पूजा अर्चना भी की जाती है तो उससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि माता की पूजा के समय मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। (Maa Laxmi Puja)

यह भी पढ़ें:- Mata Santoshi: शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित, जानिए व्रत का क्या है महत्व

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

धन समस्या दूर करने मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

सफलता के लिएण मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

दांपत्य के लिए मंत्र

लक्ष्मी नारायण नम:

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

इस तरह से करें पूजा

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शु्क्रवार का दिन बेहद खास माना जाता है। आपने अगर शुक्रवार का व्रत रखा है तो सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान-ध्यान करने के बाद क्रीम रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद श्रीयंत्र की पूजा करें। मान्यता (Maa Laxmi Puja) है कि इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करना भी बेहद शुभ होता है। शु्क्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें जैसे कमल का फूल, कौड़ी, शंख, लाल या गुलाबी कपड़ा किसी मंदिर में जाकर अर्पित करें। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

करें ये उपाय

कहा जाता है कि जिस जगह साफ-सफाई होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। गंदे स्थान से मां लक्ष्मी दूरी बनाकर रखती हैं। ऐसे में अपने घर और कार्यस्थल पर हमेशा साफ-सफाई रखें। खासतौर पर शुक्रवार के दिन कार्यस्थल की सफाई जरूर करें। इससे धनलाभ होगा। अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थायी वास चाहते हैं तो पूजा स्थल को ईशान कोण में बनाएं और पूर्व दिशा की ओर बैठकर मां लक्ष्मी का पूजन करें। पूजा स्थल के नजदीक किचन या फिर टॉयलेट नहीं होना चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन माता को मिश्री और खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करें। यह काफी प्रभावी माना जाता है। उपाय को करने से माता की कृपा जल्द होती है।

Related Articles

Back to top button