Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों के खात्मे पर नेता प्रतिपक्ष महंत का सवाल, कहा- किसके लिए बिछाया जा रहा रेड कार्पेट ?

Mahant on Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई की प्रशंसा करते हैं। बहुत तेजी से नक्सल मोर्चे पर काम हो रहा है, लेकिन कहा ये जा रहा कि बस्तर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, इसलिए हम नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। ऐसे में हमार सवाल है कि कौन-कौन बड़े उद्योगपति आएंगे, जिनके लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं? इस पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोंच सामंतवादी है। वे चाहते ही नहीं है कि नक्सलवाद खत्म हो। अपने वक्त में कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं की। उन्हें गांधी परिवार के विकास की चिंता है। बस्तर के विकास की नहीं।

यह भी पढ़ें:- क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत निकट, 2026 तक भयमुक्त होगा बस्तर : मुख्यमंत्री साय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। (Mahant on Naxalite Encounter)

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: CM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर-गंगालूर और कांकेर-नारायणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 26 नक्सली बीजापुर-गंगालूर में और 4 नक्सली कांकेर-नारायणपुर में ढेर हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन है। (Mahant on Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!