Google Analytics —— Meta Pixel

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों की गई जान, कई घायल

Maharashtra Raigarh Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रायगढ़ के खोपोली इलाके का है, जहां एक यात्री बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 29 लोगों को रस्सी के जरिए बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 10,753 नए केस, 27 की मौत

पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री गोरेगांव क्षेत्र के एक संगठन के थे, जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे, जहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। (Maharashtra Raigarh Accident)

हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। साथ ही कहा- ये बहुत ही दुखद घटना घटी है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए निवारक कार्रवाई की जाएगी। एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के खोपोली इलाके में स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवारजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उस पर कार्य किया जाएगा। मैंने खुद इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की है। हादसे को लेकर PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। (Maharashtra Raigarh Accident)

इधर, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गर्रा नदी में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। DM ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। सनौरा के लोग भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!