देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 10,753 नए केस, 27 की मौत

India Covid New Case: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर कोरोना के 10 हजार 753 नए केस सामने आए हैं। जबकि 27 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा 50 हजार के पार हो चुका है। नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार 720 हो गई है। इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- जहरीली शराब पीने से फिर 16 लोगों की मौत, मृतकों में शराब तस्कर और उसका बेटा भी शामिल

वहीं गुरुवार को कोरोना के 11 हजार 109 नए मामले सामने आए थे। जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49 हजार 622 हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78% और वीकली रेट 4.49% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69% है। वहीं मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। देश में 24 घंटे के अंदर 10 हजार 753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 7 हजार 229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। ये कुल आंकड़ों का 67 प्रतिशत है। (India Covid New Case)

केरल में सबसे ज्यादा नए केस

केरल में सबसे ज्यादा 3 हजार 65 नए केस मिले हैं। जबकि 1 हजार 892 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल केरल में 18,663 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में 1,420 नए केस आए और 6 लोगों की मौत हो गई। 1,065 लोग कोरोना से ठीक हुए, जहां एक्टिव केस 4,311 हो गए हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में 1,152 नए केस सामने आए हैं। वहीं 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27% है और 5,928 एक्टिव केस हैं। (India Covid New Case)

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे कोरोना केस

हरियाणा में 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37% हो गया है। उत्तर प्रदेश में 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56% है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 209 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 395 हो गई है। (India Covid New Case)

Related Articles

Back to top button