अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर 11 ग्राम पंचायतों को नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
Mahasamund Revenue Officer Action: महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और सक्षम अधिकारी हरिशंकर पैंकरा ने महासमुंद अनुविभाग अंतर्गत शामिल 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच और समस्त पंचों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि ग्राम पंचायत के सीमा क्षेत्र के नदी नाले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाएं। उन्होंने ग्राम पंचायत बरबसपुर, कनेकेरा, गढ़सिवनी, अछोला, लहंगर, पीढ़ी, अमलोर, चूहरी, सिरपुर, चिंगरौद और पासिद के सरपंच को नोटिस जारी कर कहा है कि यह संज्ञान में आ रहा है आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत नदी-नाले में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी केवल वे श्रेय लेने के लिए उछल-कूद कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 और गौण खनिज नियम, 1996 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अर्न्तगत स्थित शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। आपके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन दृढता पूर्वक नहीं किया जा रहा है और लापरवाही बरती जा रही है, जिससे की शासकीय राशि की हानि हो रही है। ऐसे में अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाना सुनिश्चित करे। ऐसा नहीं करने पर आपके खिलाफ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अन्तर्गत धारा 39/40 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। (Mahasamund Revenue Officer Action)

आदेश में 8 मई को सुबह 11 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर दस्तावेजमय सहित अपना पक्ष रखने कहा गया है, नहीं तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खनिज और राजस्व विभाग की ओर से लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इधर, जिले में ‘सुशासन तिहार’ अंतर्गत राजस्व विभाग की ओर से त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे पहल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक हैं, बल्कि आम जनता को राहत देने वाले ठोस प्रयास भी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के सतत मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिस तत्परता से प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है, वह सराहनीय है। (Mahasamund Revenue Officer Action)

सुशासन तिहार के इतर सामान्य दिनों में राजस्व विभाग के समक्ष आने वाले सबसे सामान्य लेकिन जटिल प्रकरणों में सीमांकन की समस्या प्रमुख है। पहले इन प्रकरणों के निराकरण में समय लग जाते थे, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सुशासन तिहार के दौरान, इन प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान गया। उदाहरणस्वरूप, चौकबेड़ा के किसान ब्रज प्रसाद की भूमि का सीमांकन सालों से लंबित था, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया था। अभियान के दौरान राजस्व विभाग ने दो दिनों के भीतर सीमांकन कर रिपोर्ट प्रदान की, जिससे किसान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी तरह उपतहसील पटेवा अंतर्गत किसान पंचराम और झाखरमुडा में ग्रामीणों सीमांकन की कार्रवाई की गई। (Mahasamund Revenue Officer Action)



