आज सुकमा और जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Bhupesh Sukma Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 मई को यानी आज सुकमा जिला मुख्यालय, रामाराम और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे सुकमा जिले के रामाराम स्थित हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां रामाराम माता मंदिर में दर्शन करने के बाद रामाराम रॉक गार्डन और पर्यटन केन्द्र का लोकार्पण करने के बाद उनका अवलोकन करेंगे।

यह भी पढ़ें:- वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए CM भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री रामाराम से कार द्वारा दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय सुकमा के घड़ी चौक पहुंचकर वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सुकमा से अपरान्ह 2.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.20 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर के सर्किट हाउस में शाम 6.30 बजे विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट करने के बाद रात 7.05 बजे सिरहासार भवन में बस्तर गोंचा महापर्व 2023 में शामिल होंगे। (CM Bhupesh Sukma Tour)

CM बघेल रात 8.15 बजे जगदलपुर के होटल बिनाका हेरिटेज में TV चैनल द्वारा आयोजित ‘इमर्जिंग बस्तर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 303.67 करोड़ रूपए की लागत के 131 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। CM बघेल इनमें से 63 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और 240 करोड़ 10 लाख 81 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।  (CM Bhupesh Sukma Tour)

वहीं रामाराम मंदिर परिसर में बने रॉक गार्डन और मंगल भवन का उद्घाटन करेंगे। डीएमएफ मद के 2 करोड़ 27 लाख 71 हजार की राशि से राम वनगमन पथ अंतर्गत रॉक गार्डन और मंदिर उन्नयन का कार्य किया गया है। जिसमें परिसर में पर्यटन की दृष्टि से जनजातीय संस्कृति, कलात्मक, प्राकृतिक संरचना, पर्यटन स्थल के मॉडल को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया है।  आर्सेलर मित्तल निप्पान के सहयोग से 36 लाख 40 हजार की लागत से मंगल भवन का निर्माण किया गया है। (CM Bhupesh Sukma Tour)

Related Articles

Back to top button