Chhattisgarh : अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 300 बोरा धान जब्त

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बसे जिलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी पढ़े :- तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 लोगों ने गंवाई जान  

कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रजबहर, तहसील भैयाथान में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है।। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी के गोदाम में 220 बोरा धान (कुल 88 क्विंटल) बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाया गया। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर गोदाम को सील करते हुए धान को जप्त किया गया।

इसके अलावा कार्रवाई के दौरानग्राम भांडी, तहसील ओड़गी निवासी एक किसान द्वारा उक्त व्यापारी के गोदाम से 80 बोरा धान (32 क्विंटल) क्रय कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए 80 बोरा धान सहित ट्रैक्टर को जप्त कर थाना झिलमिली के सुपुर्द किया गया। (Chhattisgarh News)

कलेक्टर सूरजपुर ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!