Google Analytics —— Meta Pixel

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 लोगों ने गंवाई जान  

Road Accident in Tamilnadu: तमिलनाडु के तेनकासी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां सुबह दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनाकासी से कोविलपट्टी जा रही बस तेज रफ्तार में टकरा गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। मदुरै-सेनकोट्टई रूट की बस का ड्राइवर ओवरस्पीड में वाहन चला रहा था, जिसके चलते उसने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव में मदद की।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी सरेंडर करने के लिए तैयार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 15 फरवरी 2026 तक मांगा समय  

घायल यात्रियों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इधर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन पुल के पास हुई। पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान जमुवावा की रहने वाली कलावती (67) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक की तलाश और मामले की जांच जारी है। (Road Accident in Tamilnadu)

सड़क हादसों के चिंताजनक आंकड़े 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट सड़क हादसों की भयावह स्थिति सामने लाती है। भारत में 2023 में 4.64 लाख सड़क दुर्घटना दर्ज हुई। इन दुर्घटनाओं में 1.73 लाख लोगों की मौत हुई, जबकि 4.47 लाख लोग घायल हो गए। हादसों का सबसे बड़ा कारण ओवर-स्पीडिंग है, जिसके कारण 58% से ज्यादा मौतें दर्ज की गई है। इसके बाद लापरवाही से ड्राइविंग और गलत ओवरटेकिंग प्रमुख वजहें रही। शाम 6 से 9 बजे के बीच सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं दर्ज की गई। NCRB रिपोर्ट साफ करती है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण देश में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। (Road Accident in Tamilnadu)

Back to top button
error: Content is protected !!