Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों के बदले विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नया आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत अवर सचिव स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में अदला-बदली की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

चिकित्सा शिक्षा व गृह विभाग के अधिकारियों के प्रभार बदले

सोनमचंद साहू: अब तक चिकित्सा शिक्षा विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत सोनमचंद साहू को स्थानांतरित कर गृह विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्ण लाल साहू: गृह विभाग में अवर सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्ण लाल साहू का तबादला कर उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी होते ही दोनों अधिकारियों द्वारा नए विभागों में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :- RBI Repo Rate : आरबीआई का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, ईएमआई में राहत कायम

Back to top button
error: Content is protected !!