Google Analytics —— Meta Pixel

Malkharoda Bike Harvester Accident: मालखरौदा में सड़क हादसा, बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

Malkharoda Bike Harvester Accident: जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक ग्राम सतगढ़ के निवासी थे और एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी!

टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही तीनों की हो गई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि युवकों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Malkharoda Bike Harvester Accident)

स्वजन और ग्रामीणों ने मिशन चौक में किया चक्काजाम

इधर, हादसे के बाद शनिवार सुबह मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों ने मिशन चौक में चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हार्वेस्टर के मालिक और चालक को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही मुआवजे की मांग की है। चक्काजाम के चलते सक्ती, डभरा, चंद्रपुर और जैजैपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। (Malkharoda Bike Harvester Accident)

मुआवजे और कार्रवाई को लेकर ठोस आश्वासन देने की मांग

हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मुआवजे और कार्रवाई को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, चक्काजाम जारी रहेगा। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। (Malkharoda Bike Harvester Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!