पश्चिम बंगाल में हार के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, कहा- दानवों की पार्टी है भाजपा, भाजपा आयोग बन गया चुनाव आयोग

Mamata Banerjee Angry: पश्चिम बंगाल में आए चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर जहां बीजेपी ने चुनाव में बढ़त और जीत दर्ज की है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भी स्ट्रांग रूम के अंदर जाने नहीं दिया गया। यह पक्षपाती है। CRPF को मुझे धक्का दिया और मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया। ममता ने कहा कि भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज्यादा सीटें उन्होंने लूटी और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।
यह भी पढ़ें:- बंगाल भय से मुक्त हुआ है, विकास के भरोसे से युक्त हुआ है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है। पूरी लूट हुई है, लेकिन हम वापसी करेंगे। (Mamata Banerjee Angry)
ममता ने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे, लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की। वहीं बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा कि TMC के हार का कारण वहां के लोगों के प्रति ममता बनर्जी की अराजकता थी, जो महिला 15 साल से सीएम रही हों और आरजी कर केस में उनकी असंवेदनशीलता देखी हो मैं समझती हूं पीएम ने उनकी मां को टिकट देकर बहुत बड़ा कार्य किया और एक संदेश देने का काम किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बीजेपी ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो महिला सुरक्षा पर काम करें। बंगाल के लोगों ने बीजेपी को मौका देकर अच्छा संकल्प लिया है। (Mamata Banerjee Angry)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व में ये सुशासन, विकास की जीत है और जाति-धर्म से ऊपर उठकर वहां के लोगों ने मतदान किया है डबल इंजन की सरकार बनाई है गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक पूरा देश भगवामय हो गया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक उत्तर से दक्षिण तक लोगों ने बीजेपी को समर्थन दिया है, अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह विलुप्त हो गई है। जहां भी कांग्रेस सरकार से बाहर हुई है फिर लौटकर दोबारा वे नहीं आए हैं। इसी प्रकार से डबल इंजन की सरकारों को लोग प्राथमिकता देंगे। डंबल इंजन की सरकारें चुनी जाएगी। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि 5 में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत बंगाल की है, वहां बड़ी जीत मिली है, वहां कमल खिला है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है और यह RSS का शताब्दी वर्ष है, यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जनता ने गुंडाराज को नकारा है।



