Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, CM साय समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

Manmohan Singh Death : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन (Manmohan Singh Death) हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. वह 92 वर्ष के थे और दिल्ली के एम्स में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत गुरुवार की रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही देशभर के नेताओं समेत छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को लेकर संवेदना व्यक्त की। 

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अब तक 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 21.58 लाख मीट्रिक टन का उठाव

सीएम साय ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन (Manmohan Singh Death) पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मनमोहन सिंह की योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

वहीं विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विद्वान अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन समाचार से व्यथित हूं. वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों पर रहकर उन्होंने राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को धैर्य और संबल प्रदान करें.’

डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए बड़ी क्षति…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है. बघेल ने ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘देश आपका आभारी रहेगा सर. इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा. एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं. उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. ॐ शांति.’

शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती है, उनका इंतजार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी के लिए आज शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे। उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए दुखद क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे।

पूर्व पीएम के निधन पर देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक पूरे भारत में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Back to top button
error: Content is protected !!