Google Analytics —— Meta Pixel

सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, 29 दिसंबर तक आयोजन

Exhibition at Nalanda Campus: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में अटल जी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी में  छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल रही है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण के कार्यक्रमों समेत योजनाओं की उपलब्धियां लोगों का ध्यान खींच रही है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति, सुशासन-अभिसरण, ई-ऑफिस, छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल उन्मूलन-जनजातीय उत्थान, सामाजिक समृद्धि, प्रगति, अधोसंरचना विकास, पर्यटन, संस्कृति समेत नियद नेल्ला नार, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवा कल्याण, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए संचालित योजनाएं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, रामलला दर्शन, डिजिटल भारत की सेवाएं जैसी योजनाओं के अलावा उपलब्धियों की जानकारी को लोगों की सराहना मिल रही है। (Exhibition at Nalanda Campus)

लोगों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी की तिथि अब 29 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि उनकी जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर  में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं ने हिस्सा लिया। (Exhibition at Nalanda Campus)

Back to top button
error: Content is protected !!