वेनेजुएला में भीषण डबल भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका; देश में इमरजेंसी घोषित
Venezuela Earthquake Today : दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में आज गुरुवार को आए दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विनाशकारी आपदा में 10 हजार से लेकर 1 लाख लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की अंतिम संख्या जारी नहीं की है।
भूकंप के तेज झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें धराशायी हो गईं। देश का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट माइकेटिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते उसे तत्काल बंद कर दिया गया है।
देश में आपातकाल घोषित, राष्ट्रपति ने की एकता की अपील
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ जनरल की नियुक्ति की है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद कठिन समय है और सभी नागरिकों से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही भूकंप में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अब तक 32 मौतें, 700 से अधिक घायल
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ के मुताबिक शुरुआती आंकड़ों में कम से कम 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 700 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एजेंसियों का कहना है कि मलबे में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।
सुरक्षा कारणों से गैस सप्लाई बंद
वेनेजुएला के गृह मंत्री Diosdado Cabello ने बताया कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए पूरे प्रभावित क्षेत्रों में गैस सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन तब तक गैस सेवा बहाल नहीं करेगा जब तक सभी इलाकों का सुरक्षा आकलन पूरा नहीं हो जाता।
क्यों आया इतना बड़ा भूकंप?
विशेषज्ञों के अनुसार वेनेजुएला भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है, जहां कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेट आपस में मिलती हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी United States Geological Survey के मुताबिक दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप उथली स्ट्राइक-स्लिप फॉल्टिंग के कारण आया, जिसमें टेक्टोनिक प्लेटें क्षैतिज दिशा में अचानक खिसक जाती हैं और तीव्र कंपन पैदा होता है।
अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस विनाशकारी आपदा के बाद United States ने वेनेजुएला को हरसंभव मदद देने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट बेहद चिंताजनक हैं और हालात गंभीर बने हुए हैं।
उन्होंने कहा-
“वेनेजुएला में आए दोनों भूकंप बेहद विनाशकारी हैं। भारी संख्या में लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। अमेरिका हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। मैंने सभी एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।”
अमेरिकी रेस्क्यू टीम तैयार
व्हाइट हाउस के निर्देश के बाद अमेरिकी प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। अमेरिकी डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों और विशेष रेस्क्यू टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है। (Venezuela Earthquake Today)
रिपोर्ट्स के अनुसार, आधुनिक उपकरणों, जीवनरक्षक दवाओं और राहत सामग्री के साथ अमेरिकी बचाव दल जल्द ही वेनेजुएला रवाना होगा।
फिलहाल पूरे वेनेजुएला में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और दुनिया भर की नजरें इस बड़ी प्राकृतिक आपदा पर टिकी हुई हैं। ( Venezuela Earthquake Today)
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान को सऊदी की दो टूक, कहा- अपना 5,500 भिखारी वापस ले जाओ, वरना करेंगे डिपोर्ट



