भूपेश बघेल अब सिर्फ 40 दिन के मुख्यमंत्री: BJP प्रत्याशी रमन सिंह

Raman on Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधानसभा से BJP प्रत्याशी डॉ रमन सिंह डोंगरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की जनता की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि उन्होंने मां के दरबार में भय-आतंक और भ्रष्टाचार वाली सरकार की विदाई की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अब सिर्फ 40 दिन के मुख्यमंत्री है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Election 2023: हमर राज के 20 प्रत्याशी घोषित, पाटन में रावटे देंगे सीएम बघेल को चुनौती

रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल के जाने का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इस भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने मानपुर में भाजपा नेता की हत्या को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। रमन ने कहा कि जिस मंच से आदिवासी नेता दुर्गा माता की पूजा करने वालों और चुनाव के समय भाजपा के लोगों को काट डालने की बात कर रहे थे। उस मंच पर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे। उससे साफ होता है कि उनकी हत्या की पहले से प्लानिंग कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौमुखी विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है। इनकी सरकार ने सिर्फ घोटाले किए हैं। (Raman on Bhupesh Baghel)

BJP नेता की हत्या के बाद सियासत

बता दें कि मोहला-मानपुर जिले में BJP नेता की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। इससे पहले 21 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव के BJP प्रत्याशी रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और सांसद संतोष पांडे मृतक बिरजू तारमा के गांव सरखेड़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी थी। इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि बिरजू ताराम की हत्या एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई है। उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। चुन-चुन कर भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है। ये टारगेट किलिंग है। उन्होंने इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। (Raman on Bhupesh Baghel)

Related Articles

Back to top button