Google Analytics —— Meta Pixel

मॉल में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार को भीषण आग (fierce fire in the plaza) लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद लोगों को प्लाजा से बाहर कूदते देखा गया। यह घटना बिसरख पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गौर सिटी 1 में एवेन्यू 1 की तीसरी मंजिल पर हुई। सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार दोपहर आ लग गई। देखते ही देखते ईंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुंए से दम घुटने लगा तो कई लोगों ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। छत से कूदने वाले एक व्यक्ति को इस दौरान गंभीर चोट आई है। उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें लगी हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (fierce fire in the plaza)

यह भी पढ़े :- PM मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

वहीं, आग की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्लाजा में कितने लोग फंसे हैं लेकिन जो भी फंसे हैं, उनका रेस्क्यू कराया जा रहा है। (fierce fire in the plaza)

Back to top button
error: Content is protected !!