Google Analytics —— Meta Pixel

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को सहेजने का काम कर रही हमारी सरकार : मंत्री दयालदास बघेल

Minister Dayaldas Baghel: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ढनढनी जूनी सरोवर मेला में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जूनी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा और छेर-छेरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री बघेल ने इस दौरान ग्राम ढनढनी में 55 लाख रुपए के दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौरव पथ शामिल है। खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि जूनी मेला हमारे छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मेला है। मेले में लोग श्रद्धा से आते हैं और माता का आशीर्वाद लेते हें।

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को सहेजने का काम कर रही है। साथ ही उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्ययोजना बना कर कार्य कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुकाराम साहू, नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष मंजूलता रात्रे, बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य अंजु बघेल, राकेश राजपूत, खेमराज ठाकुर, वंशी सिंह ठाकुर, मनराखन साहू, पंचराम साहू, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। (Minister Dayaldas Baghel)

कोडार परियोजना के लिए 16.99 करोड़ स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद जिले की कोडार परियोजना के जीर्णाेद्धार और लाइनिंग कार्य के लिए 16 करोड़ 99 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इधर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर आवास मित्र-समर्पित मानव संसाधन के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तिथि निर्धारित किया गया था। अंतिम वरियता सूची, चयन, प्रतिक्षा सूची और चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था, जिसे दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात संशोधित अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल और बलरामपुर जिले के वेबसाइट पर देखा जा सकता है। (Minister Dayaldas Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!