जंग टलती रहे तो बेहतर है: जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद

Minister Javed Ahmed Rana: देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित होने वाली है, जिसे लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हमेशा सीजफायर का उल्लंघन होता है। उसके लिए मॉक ड्रिल करना, सरहदों को मजबूत करना या अन्य तैयारी होनी चाहिए। ये अच्छी बात है। हमारी फौज ताकतवर और सक्षम है। जंग किसी मसले का हल नहीं है। जंग टलती रहे तो बेहतर है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अभी जो हालात है उसे सही होने में अभी समय लगेगा, लेकिन पहलगाम हमले में जो अपराधी हैं उसे पकड़ते-पकड़ते बेगुनाह न पकड़े जाए। ऐसी चीजों में थोड़ा ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार पर सियासी आर-पार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात है कि इस पर सरकार ने मजबूत कदम उठाने की बात की है। इसमें कांग्रेस पार्टी का मत बिलकुल साफ है, पूरा देश इस विषय में प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय सेना के साथ खड़ा है। इसमें जो भी वो कार्रवाई करना चाहते हैं, वो जल्द करनी चाहिए। पहलगाम में जो कायराना हरकत आतंकवादियों ने की है, उसका मुंहतोड़ जवाब भारत सरकार को देना चाहिए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए वो कम है। हमने देखा कि कैसे पाकिस्तान से आए दहशतगर्दों ने यहां के 26 लोगों की जाने ली। ये तो दरिंदगी है ये घटना बहुत ही दर्दनाक थी। इस घटना से सबसे बड़ा नुकसान कश्मीर के लोगों को हो रहा है, क्योंकि यहां से पर्यटक चले गए। हम चाहते हैं कि हमारी सरकार इसका करारा जवाब दें यही हमने सर्वदलीय बैठक में भी कहा। (Minister Javed Ahmed Rana)
पूर्व उपराज्यपाल ने सरकार के फैसले को ठहराया सही
पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने देशभर में मॉक ड्रिल करने के निर्देश पर कहा कि यह बिल्कुल ठीक किया है। इस समय हमारी फौजें आसमान, जमीन और समुद्र को बचा रही हैं तो हम भी अपने-अपने घरों और पड़ोसियों को बचाएं। यह एक तरह का आपदा प्रबंधन है। यही देश सेवा है। हम अंदर रहकर देश की सेवा करें और जवान सरहदों पर देश सेवा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं समझती हूं कि यह आश्वासन और देशभक्ति का समय है। यह चिंता का समय नहीं है। यह हमारी मिलकर काम करने की लगन है। यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जो निर्देश जारी किया है उसके क्रम में जो तैयारियां हैं वो देश भी कर रहा है और उत्तर प्रदेश भी करेगा और पूरा देश पूरी तरह से तैयार है। (Minister Javed Ahmed Rana)
महाराष्ट्र में की गई मॉक ड्रिल रिहर्सल
इधर, महाराष्ट्र के मध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर एक मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई। RPF की टीम अपने खोजी कुत्तों, अन्य गैजेट्स, और उपकरणों के साथ रिहर्सल किया। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हम केंद्र के निर्देशों का पालन करेंगे। गुजरात में होने वाली मॉक ड्रिल की योजना के मद्देनजर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम.के.दास, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जयंती रवि, राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के DGP मनोज अग्रवाल सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। (Minister Javed Ahmed Rana)
दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव ने ली बैठक
राजस्थान के जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि 7 मई को मॉक ड्रिल कराई जाएगी। उसमें एयर सायरन बजाए जाएंगे और उसके बाद आम जनता को यह बताया जाएगा कि एयर सायरन बजने पर उन्हें क्या करना है। सिविल डिफेंस के 400 कर्मियों को भी सभी जगहों पर भेजा जाएगा ताकि वो वहां जाकर लोगों को इसके बारे में बताएं। देशभर में 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने बैठक की। इसे लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक सदस्य ने कहा कि हम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, जिन खामियों को दूर किया जाना है, उनकी पहचान कर ली गई है। (Minister Javed Ahmed Rana)
पुंछ में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि 7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। यूपी के19 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं। यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यह मॉक ड्रिल की जाए ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें। इधर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है। (Minister Javed Ahmed Rana)



