Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार पर सियासी आर-पार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Politics on Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह एक ढकोसला है। एक तरफ ये सुशासन तिहार मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल चिट्ठी लिख रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था को लेकर चिट्ठी लिख रहे हैं। ये किस सुशासन की बात कर रहे हैं। सांसद लॉ एंड ऑर्डर पर चिट्ठी लिखते हैं। सीमेंट के बढ़ते रेट को लेकर चिट्ठी लिखते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिट्ठी लिखते हैं। ये सरकार की कमियों को उजागर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- लगातार लेटर बम फोड़ रहे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल: पूर्व CM भूपेश बघेल

बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल चिट्ठी लिखकर सुशासन की पोल खोल रहे हैं। 40 लाख आवेदन का आना भी सरकार की नाकामी है। इन आवेदनों का निराकरण होना नामुमकिन है। PCC चीफ ने कहा कि सुशासन दिवस के नाम पर सरकार टाइमपास बंद करे, जिन मुद्दों को लेकर जनता और विपक्ष पहले से आस लगाए बैठी है, विपक्ष जिनके लिए सड़क और विधानसभा में लड़ाई लड़ रहा है उन पर तो पहले सरकार काम कर ले। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार में 40 लाख आवेदन आए हैं तो सरकार को बताना चाहिए कि इसका निराकरण कब होगा। (Politics on Sushasan Tihar)

‘सुशासन’ में बत्ती गुल है: पूर्व CM भूपेश बघेल

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘सुशासन’ में बत्ती गुल है। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को जनता से सरोकार नहीं है, जिस पार्टी ने जनहित के बजाय सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचा, उस पार्टी और उसके नेताओं को तो जनहित में हो रहे काम से पेट में दर्द होगा ही। सुशासन तिहार में जनहित से जुड़े काम हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सभी विभागों में घोटाला हुआ। प्रदेश में हमारी सरकार, भ्रष्टाचार के सभी रास्ते को बंद कर रही है। हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना कर रहे हैं। (Politics on Sushasan Tihar)

Back to top button
error: Content is protected !!