इसरो ने फिर रचा इतिहास, लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचा आदित्य-L1

Mission Aditya L1: इसरो ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दरअसल, आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट 126 दिनों में 15 लाख किमी की दूरी तय करने के बाद सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) पर पहुंच गया है। आदित्य-L1 अब 5 साल तक सूरज की स्टडी करेगा। PM नरेंद्र मोदी ने आदित्य-L1 के हेलो ऑर्बिट में एंट्री करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच गया है। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं
India creates yet another landmark. India’s first solar observatory Aditya-L1 reaches it’s destination. It is a testament to the relentless dedication of our scientists in realising among the most complex and intricate space missions. I join the nation in applauding this…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024
वहीं केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के लिए यह साल शानदार रहा। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टीम ISRO द्वारा लिखी गई एक और सफलता की कहानी। सूर्य-पृथ्वी कनेक्शन के रहस्यों की खोज के लिए आदित्य एल1 अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच गया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि यह एक महान उपलब्धि है। चंद्रयान की तरह यह भी हमारे लिए गौरव का क्षण है। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत संतुष्टिदायक है क्योंकि यह एक लंबी यात्रा का अंत है। लिफ्ट-ऑफ से लेकर अब तक 126 दिन बाद यह अंतिम बिंदु पर पहुंच गया है। इसलिए अंतिम बिंदु तक पहुंचना हमेशा एक चिंताजनक क्षण होता है, लेकिन हम इसके बारे में बहुत आश्वस्त थे। तो जैसा अनुमान लगाया गया था वैसा ही हुआ। (Mission Aditya L1)
#WATCH दिल्ली: ISRO के सौर मिशन आदित्य-एल1 के हेलो ऑर्बिट में प्रवेश पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "…टीम ISRO द्वारा यह तीसरा कीर्तिमान है जो उनके द्वारा स्थापित किया गया है…अब अंतरिक्ष में हमारी बहुत बड़ी हिस्सेदारी है, हमारे पास… pic.twitter.com/0nkpaEtUU7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2024
बता दें कि स्पेसक्राफ्ट में 440N लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) लगी है, जिसकी मदद से आदित्य-L1 को हेलो ऑर्बिट में पहुंचाया गया। यह मोटर इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) में इस्तेमाल की गई मोटर के समान है। इसके अलावा आदित्य-L1 में आठ 22N थ्रस्टर और चार 10N थ्रस्टर हैं, जो इसके ओरिएंटेशन और ऑर्बिट को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं। L1 अंतरिक्ष में ऐसा स्थान है, जहां पृथ्वी और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां संतुलित होती हैं। हालांकि L1 तक पहुंचना और स्पेसक्राफ्ट को इस ऑर्बिट में बनाए रखना कठिन टास्क है। L1 का ऑर्बिटल पीरियड करीब 177.86 दिन है। आदित्य L1 को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 63 मिनट 19 सेकेंड बाद स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की 235 Km x 19500 Km की कक्षा में स्थापित कर दिया था। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई थी। (Mission Aditya L1)

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपनी कक्षा तक पहुंचने पर वैज्ञानिकों समेत देशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विकसित भारत की प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर रही है। इसके बाद भारत, सूर्य का अध्ययन करने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपने गंतव्य स्थल एल-1 प्वाइंट पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी लगन, समर्पण, मेहनत और प्रतिभा से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। (Mission Aditya L1)
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai ने भारत की पहली "सौर वेधशाला आदित्य-एल 1" के अपने गंतव्य स्थल "एल-1 प्वाइंट" पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।
– मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी लगन,… pic.twitter.com/8u8WRjgAZO— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 6, 2024



