Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, पत्थरबाजी में कार के शीशे टूटे, बाल-बाल बचे

बेमेतरा/नवागढ़। शनिवार शाम नवागढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन कालनेमि में ढोंगी बाबाओं की धरपकड़: कई मुस्लिम आरोपी भी पकड़े गए, एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

यह हमला चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच स्थित बायपास रोड पर उस समय हुआ, जब विधायक एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, विधायक की कार पर तेज रफ्तार से पत्थर फेंके गए, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और विधायक के स्टाफ के अनुसार, अगर वाहन की गति थोड़ी भी कम होती, तो यह हमला गंभीर रूप ले सकता था।

सौभाग्यवश, गाड़ी की तेज रफ्तार ने एक बड़े हादसे को टाल दिया और विधायक को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय चश्मदीदों के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

पुलिस का बयान

हम घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!