मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिले कौन से विभाग ?

Modi Cabinet Division: देश में नई सरकार का गठन हो चुका है। कल यानी 9 जून को PM नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली, जिन्हें विभागों का बंटवारा कर दिया गया है, जिसमें अमित शाह को फिर से गृहमंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव को भी उनके मंत्रालयों में बरकरार रखा गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाए गए हैं। वहीं जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। जबकि मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय मिला। चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बने हैं। शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री बने।
यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार प्रदर्शन मामला : सीएम विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में आपात बैठक की
सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय मिला। गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन मंत्री बने। किरेन रिजिजू नए संसदीय कार्य मंत्री बने। राम मोहन नायडू किंजरापु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला। डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बने। जी. किशन रेड्डी को कोयला और खान मंत्रालय मिला। जितेन्द्र सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। (Modi Cabinet Division)

अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। राजीव रंजन(ललन) सिंह पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बने। (Modi Cabinet Division)

इसी तरह शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। साथ ही रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। रक्षा निखिल खडसे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे। रामनाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बने। सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री बने। (Modi Cabinet Division)



