Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Modi Government: मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 17 फसलों की बढ़ाई MSP

Modi Government: देश के करोड़ों किसानों को मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने 17 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट ने बुधवार को ये फैसला लिया, जिसके मुताबिक तिल पर 523 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि बीते 8 सालों में बीज के बाजार के दृष्टिकोण के कारण फायदा हुआ है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Post Matric Scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आधार नंबर होना अनिवार्य

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में खरीफ की 14 फसलों के लिए MSP बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बीते साल जो तय किया गया कि लागत प्लस 50 प्रतिशत, उसे हमने लगातार आगे बढ़ाया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2 लाख करोड़ खाते में जा चुका है। फर्टिलाइजर पर 2 लाख 10 हजार करोड़ की सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि कृषि बजट भी बढ़कर 1 लाख 26 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। (Modi Government)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने बाकी कई फसलों को भी MSP के दायरे में लेकर आई है। बीमा से सिंचाई तक हर कदम पर सशक्तीकरण हुआ है। कृषि क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फसल विविधिकरण को प्रोत्साहन देते हुए सरकार ने MSP की दरों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई और उससे उनकी बिक्री भी बहुत हुई। बीते आठ सालों में मोदी सरकार के फैसलों से किसानों की आय बढ़ी है। साथ ही किसानों को राहत भी मिली है।

केंद्रीय कैबिनेट ने 2022-23 फसल साल के लिए धान के MSP को 100 रुपये बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सूरजमुखी की MSP पर सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। इसमें कुल 385 रुपए बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कपास मध्यम रेशा की MSP में 354 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर की सपोर्ट प्राइज को प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ाया गया है। मक्का की MSP इस बार पिछले साल से 92 रुपए ज्यादा है। रागी पर 201 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड-ए धान पर 100 रुपए बढ़ाए गए हैं। (Modi Government)

Back to top button
error: Content is protected !!