Monsoon hair care tips: मानसून में हेयरफॉल क्यों बढ़ता है और कैसे बचें? जानिए जरूरी टिप्स

Monsoon hair care tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन बालों के लिए नई चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में बढ़ी नमी स्कैल्प की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने की समस्या आम हो जाती है।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के मुताबिक, रोजाना 50-100 बाल झड़ना सामान्य है। लेकिन मानसून में यह संख्या बढ़कर 250 तक पहुंच सकती है। वर्ल्ड ट्राइकोलॉजी सोसाइटी की स्टडी बताती है कि नमी भरे मौसम में हेयरफॉल के मामले 30% तक बढ़ जाते हैं।
मानसून में हेयरफॉल क्यों बढ़ता है? (Monsoon hair care tips)
-
नमी बालों को फुला देती है, जिससे वे आसानी से टूटते और दोमुंहे होते हैं।
-
स्कैल्प की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
-
बारिश का पानी प्रदूषण लिए होता है, जो इन्फेक्शन और खुजली का कारण बनता है।
-
स्कैल्प पर फंगल इन्फेक्शन की आशंका बढ़ जाती है।
कैसे बचें इस समस्या से?
-
स्कैल्प को साफ और सूखा रखें।
-
हफ्ते में 2-3 बार सल्फेट-फ्री शैम्पू और माइल्ड कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
-
गीले बालों में कंघी न करें और टाइट हेयरस्टाइल से बचें।
-
हीट स्टाइलिंग से बचें और सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग या ऑयल मसाज करें।
-
संतुलित डाइट लें और तनाव कम करें।(Monsoon hair care tips)
डाइट का असर बालों पर
-
बालों को पोषण अंदर से मिलता है, इसलिए विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर भोजन लें।
-
सही डाइट न मिलने से बाल कमजोर, पतले और बेजान हो जाते हैं। (Monsoon hair care tips)
कौन सी गलतियां न करें?
-
गीले बालों को तौलिये से रगड़कर न सुखाएं।
-
बार-बार बालों में हाथ न फेरें, इससे स्कैल्प ऑयली होता है।
-
तेल लगाकर लंबे समय तक छोड़ने से स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।
-
हर रोज शैम्पू और हीट स्टाइलिंग से बचें।
क्या तेल मालिश फायदेमंद है?
-
हल्के तेल जैसे नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जड़ें मजबूत होती हैं।
-
तेल अधिक देर तक न छोड़ें, इससे स्कैल्प ब्लॉक हो सकता है।
बारिश में भीगने के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?
-
गुनगुने पानी से माइल्ड शैम्पू से धोएं।
-
हल्का कंडीशनर जरूर लगाएं।
-
गीले बालों में तेल न लगाएं।
यह भी पढ़ें :- Amazon team leader job: Amazon में Team Leader की वैकेंसी, 6.9 लाख तक सैलरी



