राजधानी में मां-बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, हत्या की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक घर से मां-बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। ग्राम पचरी स्थित इस घर में मृतकों की पहचान बिंदा बाई चतुर्वेदी और उषा मनहरे के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े :- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सील किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
यह भी पढ़े :- Balodabazar News: एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस और रक्षाबंधन का उत्सव
पूरे इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, रविवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल का सील खोला जाएगा और आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



