पर्वतारोही निशा अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो की चोटी पर फहराएंगी तिरंगा, CM साय ने दिया 3.45 लाख रुपए का चेक

Mountaineer Nisha Yadav: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्रीराम सेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची छोटी किलीमंजारो पर्वत को फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें:- नाचा राउत के शौर्य, गौरव, और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री साय ने निशा यादव को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा। मल्टीलेवल पार्किंग ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है, जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। (Mountaineer Nisha Yadav)
46 दुकानों का निर्माण
ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है, जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। वहीं आत्मविश्वास से परिपूर्ण और कई बच्चों समेत युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। (Mountaineer Nisha Yadav)



