Google Analytics —— Meta Pixel

किसान आंदोलन पर सांसद कंगना रनौत के बिगड़े बोल, पड़ी बीजेपी की डाँट, जानें क्या कहा

Kangana Ranaut : हरियाणा चुनाव से ऐन पहले किसानों पर विवादित बयान देने के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) को बीजेपी से डाँट पड़ ही गई। माना ही जा रहा था कि चुनाव से ऐन पहले ऐसा बयान देकर कोई भी पार्टी अपना नुक़सान नहीं उठाना चाहेगी। भाजपा ने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि, भविष्य में वो इस तरह का कोई बयान न दें। हाल ही में कंगना रनौत ने कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा हो रही थी। इस बयान से कंगना रनौत विरोधी पार्टयों के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने पाँच साल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी : भाजपा

ऐसे बयान भविष्य में न दें कंगना
भाजपा ने केंद्रीय मीडिया विभाग ने आज सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है। इसमें कहा गया, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी का मत नहीं है। BJP पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

भाजपा ने कहा कि, BJP से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास त्या सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित संकलित है।

कांग्रेस ने कहा, मांगे माफी
कांग्रेस पार्टी  ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के बयान को लेकर माफी की मांग की थी। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का कहना है कि, किसी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

कंगना रनौत ने क्या कहा था
एक इंटरव्यू में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा था, अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो देश में बांग्लादेश जैसे हालात हो सकते थे. सभी ने देखा है कि किसान आंदोलन में क्या हुआ. प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई गई. रेप हो रहे थे. लोगों को मारकर लटकाया जा रहा था. किसानों से जुड़े 3 कानून वापस ले लिए गए, नहीं तो इन उपद्रवियों की बहुत लंबी योजना थी. ये देश में कुछ भी कर सकते थे. अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता.

Back to top button
error: Content is protected !!