मोवा क्षेत्र में जल संकट से राहत की पहल, निगम अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन

Municipal Corporation Raipur: नगर निगम रायपुर अंतर्गत मोवा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जल आपूर्ति की समस्या अब जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। निगम अधिकारियों की लापरवाही से लगातार बाधित हो रही पानी की सप्लाई को लेकर आज क्षेत्रवासियों ने जोन क्रमांक 9 के जोन आयुक्त संतोष पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें:- बस्तर को मिली बड़ी सौगात: 240 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द होगा शुरू
ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 12 महीने पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं मिलता, इसे सुधारने तत्काल कदम उठाए जाएँ। प्रभावित इलाकों में बोर खनन कर सिंटेक्स टंकी लगाई जाए। कांपा क्षेत्र की जल आपूर्ति को मंडी स्थित टंकी से जोड़ा जाए। मोवा टंकी में लगे दूसरे वाल्व को बदलकर नया वाल्व लगाया जाए। जोन आयुक्त ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि आज शाम से मोवा पानी टंकी से जल आपूर्ति पूर्ववत संचालित की जाएगी। (Municipal Corporation Raipur)
जल्द सुधार का आश्वासन
वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मोहन साहू ने कहा कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। पानी दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इस विषय पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया है। आशा है कि जल्द ही सुधार होगा। इस दौरान पार्षद मोहन साहू के साथ शुभ्रा नामदेव, हिरुव वर्मा, लोमेश, महेश सुरेंद्र पटले, राजेश पांडे, मोबीन अहमद, यूसुफ मोहम्मद, माया वर्मा, छेदी वर्मा, देवकुमार साहू, सूरज सेन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। (Municipal Corporation Raipur)



