Trending

छुट्टी के दिन भी आसानी से जमा कर सकते हैं नगर निगम का टैक्स, यहां लग रहे शिविर

Municipal Corporation Raipur Tax: अब निगम में टैक्स जमा करने के लिए अलग से दिन छुट्टी लेने की जरूरी नहीं होगी। प्रॉपर्टी टैक्स, यूजर चार्ज और अन्य करों को लेकर नगर निगम ने सभी जोनों में स्थल चयनित कर टीमें गठित कर दी है। राजस्व विभाग द्वारा 31 मार्च 2022 तक समस्त शासकीय अवकाश दिवस सभी शनिवार एवं रविवार के दिन सभी 10 जोन के 70 वार्डो में शिविर के माध्यम से टैक्स वसूली अभियान जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें : Jaya Ekadashi 2022: जया एकादशी का पर्व आज, जानिए व्रत का क्या है महत्व

जोन-1

12, 13, 19, 20, 26, 27 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संत कबीर दास वार्ड के शनि मंदिर, यतियतन लाल वार्ड के पाटीदार भवन, बंजारी माता वार्ड के सामुदायिक भवन रामेश्वर नगर, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के महावीर स्कूल।

जोन-2

राजीव गांधी वार्ड के पाटीदार भवन मंडी रोड में 12 फरवरी, रमण मंदिर वार्ड के नर्मदा पारा, गीतांजलि होटल के बाजू की दुकान में 12 फरवरी, दानवीर भामाशाह वार्ड में शुक्रवारी बाजार मंगलबाजार पार्षद कार्यालय 12 एवं 13 फरवरी, इंदिरा गांधी वार्ड में स्टेशन रोड एवं एमजी रोड अरिहंत काम्पलेक्स में 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

जोन-3

राजस्व विभाग द्वारा 12, 13, 19, 20, 26,27 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में प्रगति नगर, कालीमाता वार्ड में शक्तिनगर/शंकरनगर में, महात्मा गांधी वार्ड में मधु पिल्ले स्कूल, गुरु गोविंद सिंह वार्ड में मयूर क्लब।

जोन-4

13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंडित रविशकर शुक्ल वार्ड के पार्षद कार्यालय इंदिरावती कालोनी, ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद कार्यालय भोईपारा, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढापारा, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के हनुमान नगर।

जोन-5

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के पार्षद कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पार्षद कार्यालय, पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड के पंडित सुन्दर लाल शर्मा स्कूल परिसर, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के गोवर्धन चौक यादव भवन।

जोन-6

12 एवं 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहीद पंकज विक्रम वार्ड के सियान सदन छत्तीसगढ़ नगर पार्षद कार्यालय, मोरेश्वर राव गदे्र वार्ड के व्यायाम शाला दुर्गा मंदिर के पास, चंद्रशखर आजाद वार्ड के शीतला मंदिर मठपुरैना।

जोन-7

12, 13, 19, 20, 26, 27 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंडित ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड के तिवारी कालोनी पार्षद कार्यालय में 12 व 13 फरवरी को, कुकुरबेडा सामुदायिक भवन में 19 व 20 फरवरी को कंचनगंगा फेस 2 में 26 व 27 फरवरी को।

जोन -8

राजस्व विभाग द्वारा 12 व 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक वीर सावरकर नगर वार्ड में रैन बसेरा हीरापुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में सोनडोंगरी बाजार चैक सीता नगर शिव मंदिर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड में सामुदायिक भवन पार्षद कार्यालय।

जोन-9

13 फरवरी को कुशाभाउ ठाकरे वार्ड के केपिटल सिटी फेस 1, पंडित मोती लाल नेहरू वार्ड के सुमित सिटी ऑफ ड्रीम, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड में डायमंड ट्री, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड के पार्षद कार्यालय, महर्षि वाल्मिकी वार्ड के पार्षद कार्यालय।

जोन-10

राजस्व विभाग द्वारा 12 व 13 फरवरी 2022 को सुबह 9 बजे से गुरू घासीदास वार्ड के सिंधी धर्मशाला गली नंबर 5 तेलीबांधा, रानी दुर्गावती वार्ड के विशालनगर शिव मंदिर के पास, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के सांई विस्टा, मारूति रेसीडेंसी, बाबू जगजीवन राम वार्ड के शांति रेसीडेंसी, आम्रपाली सोसायटी।

(Municipal Corporation Raipur Tax)

Related Articles

Back to top button