Google Analytics —— Meta Pixel

नायब सैनी बने रहेंगे हरियाणा के CM, कल दूसरी बार शपथ लेंगे, चुने गए विधायक दल के नेता

Haryana New CM Oath Ceremony : हरियाणा में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. तीसरी बार लगातार राज्य में भगवा लहराया है. नायब सिंह सैनी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. कल वो शपथ ग्रहण करेंगे. आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें उन्हें नेता चुना गया. हरियाणा प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी विप्लव देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बैठक में मौजूद रहे. अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस बैठक के लिए बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. पंचकूला के बीजेपी ऑफिस में बैठक हुई।

यह भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर में आज से ‘उमर सरकार’, डिप्टी CM बने सुरेंद्र चौधरी, केंद्र शासित राज्य के पहले CM बने

बीजेपी के अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह ने भी सीएम पद पर दावेदारी ठोकी थी. लेकिन पार्टी ने एक बार फिर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। (Haryana New CM Oath Ceremony)

ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी

शपथ ग्रहण समारोह (Haryana New CM Oath Ceremony) के चलते 17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-5 में शालीमार ग्राउंड में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, सेक्टर 5 और 4 ,हैफेड चौक लाइट प्वाइंट, 9 और 10 सेक्टर, 8 और 9 लाइट प्वाइंट, शक्ति भवन चौक, गीता चौक सुबह 9:00 बजे से लेकर 3:00 तक बंद रहेंगे और इस रूट पर ट्रैफिक आवाजाई पाबन्दी रहेगी. लोगों से अपील की है कि इन रास्तों के अलावा अन्य रास्तों का उपयोग करें।

Back to top button
error: Content is protected !!