Google Analytics —— Meta Pixel

नाम बदला, धर्म बदलने का दबाव, हिजाब सिखाया: नासिक TCS केस में पीड़िता के सनसनीखेज आरोप

Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) बीपीओ से जुड़े कथित यौन शोषण और धार्मिक दबाव मामले (Nashik TCS Case) में जांच के दौरान नए खुलासे सामने आए हैं। मुख्य आरोपियों में शामिल निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई गंभीर आरोपों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़े :- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

विशेष सरकारी वकील अजय मिसर ने सोमवार को नासिक कोर्ट में इन-कैमरा सुनवाई के दौरान कहा कि जांच एजेंसियों को मामले में अहम सुराग मिले हैं और आगे की जांच के लिए आरोपी निदा खान से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है।

देवलाली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मी दानिश शेख ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वहीं, एक अन्य आरोपी तौसीफ अत्तार पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि निदा खान ने उसका नाम बदलकर “हानिया” रख दिया था और उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने का वादा किया था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही यह भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन नहीं करने पर परिवार पर विपत्ति आने की चेतावनी दी गई थी।

विशेष जांच टीम के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को अपने घर पर नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उसके मोबाइल फोन में इस्लामिक एप्लिकेशन इंस्टॉल कर धार्मिक सामग्री साझा करने का भी आरोप है।

पीड़िता ने स्वयं को अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित बताया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। (Nashik TCS Case)

Back to top button
error: Content is protected !!