Narayanpur Fake Company Scam: फर्जी कंपनी के नाम पर 53 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता

Narayanpur Fake Company Scam: खुद को “रॉयल पेंटागन ऑक्सन हाउस” कंपनी का उच्च अधिकारी बताकर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने भूपेंद्र नेगी नामक व्यक्ति से कुल ₹53,01,499 की ठगी की थी।
आरोपी मनीष तेलम (38 वर्ष) और महेश कोरसा (35 वर्ष), दोनों बीजापुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, डेबिट कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी किशोर गुहा और अशोक देहारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। किशोर गुहा से ₹2,06,650 नकद, चार मोबाइल, विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट और यूएई वीजा जब्त किया गया था।
यह भी पढ़ें :- Karregutta Naxal Operation : 21 दिन के ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर, भारी हथियार जब्त, फोर्स ने जारी की डॉक्यूमेंट्री
ठगी की यह वारदात वर्ष 2022 से फरवरी 2025 के बीच हुई थी। आरोपियों ने भूपेंद्र नेगी से संपर्क कर खुद को बेंगलुरु और कोलकाता स्थित फर्जी कंपनी “रॉयल पेंटागन ऑक्सन हाउस” का अधिकारी बताया और गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत रकम डबल करने का लालच दिया। विश्वास दिलाने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने ₹53 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर करवा ली। (Narayanpur Fake Company Scam)
प्रार्थी की शिकायत पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 25/2025, धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी प्रभात कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी सुशील कुमार नायक और डीएसपी डॉ. प्रशांत देवांगन के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुरेंद्र चंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस व साइबर सेल की विशेष टीम बनाई गई। (Narayanpur Fake Company Scam)
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



