राजनीति के 25 साल पूरा होने पर बोले PM मोदी- कहा मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं, कभी नहीं की फल और श्रेय की चिंता

Narendra Modi Leadership Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाल किले से मैंने ‘ सबका प्रयास’ की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे, We Will Do It. 2047 तक विकसित भारत : वी विल डू इट। टॉप 3 अर्थव्यवस्था: वी विल डू इट। आत्मनिर्भर भारत: वी विल डू इट। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब: वी विल डू इट। ओलंपिक्स का आयोजन: वी विल डू इट। अंतरिक्ष में कदम: वी विल डू इट। ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास अद्भुत है, जिस राष्ट्र के लोगों की धमनियों में ऐसा आत्मविश्वास लहू बनकर दौड़ता है, उसे कोई रोक नहीं सकता। सरकार के मुखिया के तौर पर 25 सालों की इस निरंतर यात्रा को लोग उपलब्धि मानते हैं, लेकिन मेरे लिए ये व्यक्तिगत महिमामंडन का विषय नहीं है और न ही ये इसका अवसर है।
यह भी पढ़ें:- मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है: PM नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने कहा कि मेरा राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड सिर्फ संगठन का काम करने वाले का ही था। मैंने चुनाव लड़ाए थे, लेकिन एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था, लेकिन ये मेरा मिजाज नहीं था, क्योंकि बाल्यकाल से मुझे जो शिक्षा-दीक्षा मिली, वो यही थी कि मैं महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारियां मिली, मैं उन्हें निभाता चला गया। जीवन का एक ही ध्येय था, देश के लिए निश्वार्थ कर्म। मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है। मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है, इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं और निरंतर कर्म करता रहूं। कर्म करो, काम रुकना नहीं चाहिए, प्रयास रुकना नहीं चाहिए। इसलिए मेरे लिए कर्म सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है, ये देश के प्रति मेरी साधना है। कर्म देश के लिए, कर्म देशवासियों के लिए और इसमें भाव यही है – मा फलेषु कदाचन! फल की चिंता नहीं, श्रेय की भी चिंता नहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने अवसर दिया, लोगों ने विश्वास दिया, परिस्थितियों ने सीख दी, जिसकी वजह से मुझे देशवासियों की अविरल सेवा का अवसर मिल रहा है। भारत की सोलर पावर क्षमता, जिसकी चर्चा कभी दुनिया भर में होगी, यह बात पहले अकल्पनीय लगती थी। आज भारत दुनिया के प्रमुख सोलर पावर उत्पादकों में से एक है। खेती-बाड़ी के क्षेत्र में भी बदलाव की एक अलग ही कहानी देखने को मिली है। 2015 से 2025 के दशक में आज़ादी के बाद से खेती में सबसे ज़्यादा और लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। जब इरादा साफ हो और नीतियां निर्णायक हों तो ऐसा ही होता है। हमारे देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है समाज को वोट के आधार पर बांटने की प्रवृत्ति, लेकिन जब किसी किसान के खेत में पानी की कमी होती है तो क्या यह समस्या सिर्फ एक जाति को प्रभावित करती है? जब बिजली नहीं होती तो क्या अंधेरा सिर्फ एक समुदाय पर छाता है? इसका जवाब है – नहीं। (Narendra Modi Leadership Journey)

उन्होंने कहा कि अगर समस्या सबकी है तो समाधान भी सबके लिए होना चाहिए। जब बात देश की होती है तो पद, प्रतिष्ठा, अधिकार का कोई महत्व नहीं रहता। हमने इस अनादि राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ भी नहीं है। पद और प्रतिष्ठा तो दुनिया में कहीं भी मिल सकती है, लेकिन भारत जैसी पुण्य भूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया। उस राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलना ही अमूल्य है। स्वामी विवेकानंद ने एक शक्तिशाली और महान भारत के उदय की कल्पना की थी। महर्षि अरबिंदो का मानना था कि भारत के भाग्य का सूरज उगेगा और उसका प्रकाश पूरी दुनिया को रोशन करेगा। हम उन पूर्वजों की संतान हैं जिन्होंने बेमिसाल साहस के साथ भारी कठिनाइयों का सामना किया। उनकी दृढ़ता हमारी विरासत का हिस्सा है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि एक दिन, एक अद्भुत, गौरवशाली और महान भारत का उदय होगा। (Narendra Modi Leadership Journey)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महर्षि अरबिंदो ने भी कहा था कि भारत के भाग्य का सूरज जरूर उगेगा और उसकी रोशनी पूरे विश्व को आलोकित करेगी। अदम्य साहस और अमिट जिजीविषा में तपे हमारे वो पूर्वज, हम उन्हीं की संतान हैं, उन्हीं के तप, त्याग और बलिदानों का परिणाम है। आज हमारे पास एक ऐसा देश है, जहां हमारे सपने स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य भी हमारे पास है। आज ही हम खुद ही अपनी नियति के नियंता हैं। यह हमारे देश के लिए बड़े लक्ष्य तय करने का समय है। ऐसे लक्ष्य जो असाधारण और महत्वाकांक्षी हों। एक बेहतर भारत। दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल भारत। गरीबी से मुक्त भारत। हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वाला भारत। चाहे शिक्षा हो, मनोरंजन, स्वास्थ्य और वेलनेस, खेल, इनोवेशन या टेक्नोलॉजी- दुनिया भारत की ओर देखे। हमारे लक्ष्य ऐसे होने चाहिए कि हर क्षेत्र में तिरंगा गर्व के साथ लहराए। आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही है। एक दिन ऐसा भी आएगा, जब दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ एयरक्राफ्ट की बात करेगी। ये लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों और लगातार कड़ी मेहनत से हासिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारत के सामने चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं। आज 2026 में हम विकसित भारत को जो सपना देख रहे हैं, वो अवश्य पूरा होगा। कोई कारण ही नहीं है कि भारत अब रुके। 100 साल पहले तो हम 40 करोड़ से भी कम थे, आज हम 140 करोड़ से भी ज्यादा हैं। 140 करोड़ देशवासी मिलकर 2047 का विकसित भारत बनाएंगे और जरूर बनाएंगे। We Will Do It, जो बात कभी असंभव लगती थी, वह अब संभव हो गई है। किसने सोचा था कि एक दशक के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाएंगे? लेकिन भारत ने इसे कर दिखाया। इसीलिए मुझे 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और क्षमता पर भरोसा है। 25 सालों के अनुभव के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम अपनी आंखों के सामने भारत का बदलाव देख रहे हैं। भारत 140 करोड़ सपनों का, असीमित ऊर्जा का, अनगिनत आकांक्षाओं का राष्ट्र है। अब जब विकसित भारत बनाना है तो हमें देश के लिए जीना होगा। (Narendra Modi Leadership Journey)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम बढ़ेंगे… तो देश के लिए, हम सीखेंगे… तो देश के लिए, हमारे संकल्प होंगे… देश के लिए, हमारा परिश्रम होगा… देश के लिए, हमारी शक्ति होगी… देश के लिए, हमारी भक्ति होगी… देश के लिए, हम इनोवेट करेंगे… देश के लिए, हम रिसर्च करेंगे… देश के लिए, हम क्रिएट करेंगे… देश के लिए, हमारा प्रण होगा… देश के लिए, हम जीएंगे… देश के लिए। जब हम ये भावना लेकर चलेंगे तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं रह जाएगा। हमारा परिश्रम, हमारी शक्ति और हमारी भक्ति… सब कुछ राष्ट्र को समर्पित। 140 करोड़ भारतीयों का एक ही प्रण… जीएंगे तो देश के लिए। आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है। ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने और उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे। देश ने अवसर दिया, लोगों ने विश्वास दिया, परिस्थितियों ने सीख दी, जिसकी वजह से मुझे देशवासियों की अविरल सेवा का अवसर मिल रहा है। हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं।




