Google Analytics —— Meta Pixel

नासा ने लॉन्च किया मून मिशन, 25 दिन के बाद धरती पर लौटेगा वापस

NASA launched Moon mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना मून मिशन ‘आर्टेमिस-1’ को लॉन्च कर दिया है। रॉकेट ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। इससे पहले 29 अगस्त और 3 सितंबर को भी लॉन्चिंग की कोशिशें हुई थीं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी और मौसम खराब होने के चलते इन्हें टालना पड़ा था। नासा के मुताबिक लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही रॉकेट की अपर स्टेज ने ओरियन स्पेसक्राफ्ट को चांद की तरफ छोड़ दिया है। सोमवार को ओरियन चंद्रमा की सतह के 96.5 किलोमीटर पास से गुजरेगा। कुछ हफ्ते स्पेस में बिताने के बाद यह 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में आकर गिरेगा।

यह भी पढ़ें:- भारत को मिली G20 की अध्यक्षता, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी को सौंपा दायित्व

बता दें कि रॉकेट में हाइड्रोजन लीक हो रहा था, जिसे वैज्ञानिकों ने समय पर ठीक कर दिया। वहीं हाल ही में फ्लोरिडा में आए तूफान निकोल ने मिशन को नुकसान पहुंचाया था। स्पेसक्राफ्ट का एक पार्ट ढीला होकर निकल गया था। हालांकि इसे भी फिक्स कर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि नासा ने 1972 में अपोलो मिशन चंद्रमा पर भेजा था। इसके 50 साल बाद मून मिशन की लॉन्चिंग की जा रही है। इस बार भेजे जा रहे स्पेसक्राफ्ट ओरियन को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए नासा ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट SLS बनाया है। (NASA launched Moon mission)

वहीं अमेरिका 53 साल बाद एक बार फिर आर्टेमिस मिशन के जरिए इंसानों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इसे तीन भागों में बांटा गया है। आर्टेमिस-1, 2 और 3। आर्टेमिस-1 का रॉकेट चंद्रमा के ऑर्बिट तक जाएगा, कुछ छोटे सैटेलाइट्स छोड़ेगा और फिर खुद ऑर्बिट में ही स्थापित हो जाएगा। 2024 के आसपास आर्टेमिस-2 को लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसमें कुछ एस्ट्रोनॉट्स भी जाएंगे, लेकिन वे चांद पर कदम नहीं रखेंगे। वे सिर्फ चांद के ऑर्बिट में घूमकर वापस आ जाएंगे। इस मिशन की अवधि ज्यादा होगी। SLS रॉकेट का प्लान 2010 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में बना था। वे एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजना चाहते थे, लेकिन मिशन में देरी के बाद सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया। अब देखना होगा कि ये कब तक अमल में लाया जाता है। (NASA launched Moon mission)

Back to top button
error: Content is protected !!