Google Analytics —— Meta Pixel

यवतमाल से मुंबई जा रही बस में लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 11 लोग जिंदा जले

Nashik Bus Fire : महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के नासिक (Nashik Bus Fire) में एक्सीडेंट के बाद एक बस में आग लग गई। जिसके कारण 11 लोगों की मौत जलने से हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कुल 25 यात्री आए थे। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें : Cheap Smartphones: 8000 रुपए से भी कम कीमत पर मिलेंगे ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Nashik Bus Fire: मुंबई जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार यह प्राइवेट बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। बस पहले हादसे का शिकार हुई और फिर इसमें आग लग लग गई। जब यह हादसा हुआ तो यात्री सो रहे थे। जिसके कारण अधिक नुकसान हुआ है। अब तक बस में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

बस में 45 यात्री सवार थे

इस बस में 45 यात्री सवार थे। मृतकों में एक बच्चे का समावेश भी है। अचानक बस में आग लगने से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस हादसे में घायलों का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें : हादसों से भरा रहा गुरुवार का दिन, बस पलटने से 16 की मौत, कई घायल

घटना की होगी पूर्ण जांच

इस हादसे के बाद नासिक महानगर पालिका के कमिश्नर और जिलाधिकारी ने घटनास्थल घटनास्थल पर पहुंचे हैं। खबर है कि सीएम शिंदे ने खुद अधिकारियों से बात कर पूरी डिटेल्स ली है। इस हादसे के बाद आरोप लगा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची है। सीएम का कहना है कि इस हादसे की जांच की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!