वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करते हुए नेशनल चैंपियन की गर्दन टूटने से मौत, गोवा में जीता था गोल्ड मेडल

Weight Lifter Death in Bikaner : राजस्थान के बीकानेर की महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य (17) की जिम में प्रैक्टिस करते हुए मौत हो गई। गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर की गर्दन 270 किलो की रॉड गिरने से टूट गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें जिम में ही फर्स्ट-ऐड देने की भी कोशिश की गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत (Weight Lifter Death in Bikaner) घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे जीता था।
नेशनल गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट महिला पावरलिफ्टर की मौत
नया शहर थाना इलाके की जिम का है। जानकारी के अनुसार आचार्य चौक की रहने वाली यष्टिका डेली की तरह कोच की मौजूदगी में प्रैक्टिस कर रही थीं। अचानक ही वेट उनकी गर्दन पर गिर गया। कुछ समय पहले ही यष्टिका ने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में इक्विप्ड कैटेगरी में गोल्ड और क्लासिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था।
यह भी पढ़े :- NEET UG 2025 : बिना नीट यूजी पास किए विदेश से नहीं कर सकते MBBS : सुप्रीम कोर्ट
फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि बीकानेर में हुए हादसे का वीडियो देखकर लग रहा है कि ट्रेनर प्रोफेशनल नहीं था. जिस तरह 17 साल की खिलाड़ी को वेट उठाने की कोशिश कराई जा रही थी, वह टेक्निकली सही नहीं थी. इसके अलावा दोनों साइड सपोर्ट के लिए प्रोफेशनल लोग भी नहीं थे.
अगर इस दौरान सभी सावधानियों का ध्यान रखा जाता है, तो इस हादसे से बचा जा सकता था. आजकल युवाओं में ईगो लिफ्टिंग का ट्रेंड भी बढ़ रहा है, जिसमें वे खुद को पावरफुल दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा वजन उठाने लगते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. हद से ज्यादा वजन उठाने से हादसों का खतरा बना रहता है. वजन उठाते वक्त टेक्निक सही होनी चाहिए, ट्रेनर प्रोफेशनल होना चाहिए और सेफ्टी के सही इंतजाम होने चाहिए। (Weight Lifter Death in Bikaner)



